Rochak Facts

अमेरिकी क्रांति – American Revolution

अमेरिकी क्रांति वो समय है जब अमेरिका में स्थित अंग्रेजों की कॉलोनियों (बस्तियां) ने ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड) द्वारा उनके ऊपर किए जा रहे शासन के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। कई युद्धों के पश्चात कॉलोनियां आज़ादी प्राप्त करने में सफल रहीं और United States नाम का नया देश बना जिसे आज हम केवल अमेरिका भी कह देते हैं। अमेरिकी क्रांति 1775 से लेकर 1783 तक के समय में हुई।

अमेरिकी क्रांति से पहले अमेरिका में अंग्रेजों की कई कॉलोनियां थी। लेकिन सभी कॉलोनियों ने क्रांति में भाग नहीं लिया था। केवल 13 कॉलोनियां ही थी जिन्होंने मिलकर विद्रोह किया था। यह कॉलोनियां थी-

1. Delaware (डेलावेयर)
2. Virginia (वर्जीनिया)
3. Pennsylvania (पेंसिल्वेनिया)
4. New Jersey (न्यू जर्सी)
5. Georgia (जॉर्जिया)
6. Connecticut (कनेक्टिकट)
7. Massachusetts (मैसाचुसेट्स)
8. Maryland (मैरीलैंड)
9. North Carolina (उत्तर कैरोलिना)
10. South Carolina (दक्षिण कैरोलिना)
11. New Hampshire (न्यू हैम्पशायर)
12. New York (न्यूयॉर्क)
13. Rhode Island (रोड आइलैंड)

अमेरिकी क्रांति का कारण – Reason for the American Revolution
अमेरिकी कॉलोनियों द्वारा विद्रोह करने का सबसे बड़ा कारण यह था कि ब्रिटेन की सरकार में उनका कोई भी प्रतिनिधि नहीं था जो उनकी आवाज़ सरकार तक पहुँचा सके। ब्रिटिश सरकार कॉलोनियों पर नए-नए कानून बनाकर टैक्स ठोक रही थी जिसका विरोध करने वाला ब्रिटिश सरकार में कोई नहीं था।

कॉलोनियां चाहती थी कि ब्रिटिश सरकार में उनके प्रतिनिधि हों जो उनके अधिकारों के लिए सरकार से कुछ कह सकें।

युद्ध – American War Of Independence in Hindi
अमेरिकी क्रांति की शुरूआत सीधे युद्ध से नहीं हुई थी। पहले कई तर्क-वितर्क हुए। इसके बाद कॉलोनियों और स्थानीय ब्रिटिश सेना के बीच छुट-पुट झड़पें हुई। लेकिन इसके बाद हालात बदतर होते गए और दोनो पक्षों में कई बड़े युद्ध हुए।

अमेरिकी क्रांति में सबसे पहली गोली 19 अप्रैल 1775 को चली थी। इसे “shot heard round the world” कहा जाता है। यानि कि ‘वो गोली जो दुनिया भर में सुनाई दी’।

स्वतंत्रता – Independence
क्रांति से पहले हर कॉलोनी की अपनी-अपनी सरकार थी। 1774 में 13 कॉलोनियों ने एक समिति बनाई जिसे First Continental Congress कहा जाता है। हर कॉलोनी ने अपने-अपने प्रतिनिधि Continental Congress में भेजे। यह सभी कॉलोनियों को एक करके एक सरकार बनाने का पहला प्रयास था।

1776 में Second Continental Congress हुई और उसमें अमेरिकी कॉलोनियों ने ग्रेट ब्रिटेन से अपनी आज़ादी की घोषणा कर दी और अपने देश को United States नाम दिया।

नई सरकार – New Government
नए देश United States की सरकार कॉलोनियों के मूल देश इंग्लैंड की सरकार से भिन्न थी। उन्होंने तय किया कि देश का मुखिया कोई राजा नहीं होगा। बल्कि देश की सरकार लोकतांत्रिक तरीके से लोगों द्वारा चुनी जाएगी।

नई सरकार में यह भी व्यवस्था की गई कि कोई व्यक्ति सरकार में रहते हुए इतना शक्तिशाली ना बन जाए कि वो तानाशाह की तरह शासन करने लगे।

Related Articles

Back to top button