Rochak Facts

Microsoft Company के बारे में 14 रोचक तथ्य

Microsoft Corporation एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय रेडमंड, वाशिंगटन में है।

Microsoft Company ने आज की कंप्यूटिंग को एक नया आयाम दिया है जिसकी वजह से दुनिया के करोड़ो लोग आज Personal Computers को किसी भी जगह पर उपयोग कर पा रहे हैं।

इस कंपनी की स्थापना 1975 में लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी रह चुके बिल गेट्स ने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ की थी।

इससे पहले Computers के sizes एक कमरे जितने बड़े होते थे और यह केवल बड़ी सरकारी संस्थाओं और कंपनियों द्वारा ही उपयोग किए जाते हैं।

पर आज Microsoft की वजह से हम इन computers को बेहद की कम size में अपने घरों और दफ्तरों से उपयोग कर पा रहे हैं।

यहां हम आपको इस अद्भुत कंपनी के बारे में 14 रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

1. माइक्रोसॉफ्ट की सबसे पहली बड़ी deal 1980 में IBM के साथ हुई थी जिसमें उन्होंने 50,000 डॉलर में अपने नए कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम ‘PC DOS’ की सेवाएं IBM को दी थीं।

2. नवंबर 1985 में Microsoft Windows की पहली रिलीज देखी गई; Windows 1.0, जो कि एक 16-bit system थी।

3. कंपनी ने अपने products की बदौलत इतनी ज्यादा तरक्की की कि इसके founder बिल गेट्स 1987 में 31 साल की मामूली उम्र में आधिकारिक तौर पर सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए।

4. Windows Startup की world famous sound Windows Jingle को असल में Windows 95 के लिए संगतीकार Brian Eno द्वारा तैयार किया गया था। लेकिन इसे Windows 95 के लिए उपयोग ना कर बाद के versions के लिए उपयोग किया गया।


M&M’s
5. Microsoft के कर्मचारी हर साल अपनी employment की सालगिरह मनाने के लिए 1 पाउंड (450 ग्रा) M&M’s लाते हैं। M&M’s बहुरंगी बटन के आकार की चॉकलेट को कहा जाता है।



6. वर्तमान Microsoft Logo परिचित 4 रंगीन वर्गों के साथ Operating System के font Segoe का use करता है।

7. माइक्रोसॉफ्ट मुख्यालय में 35 कैफेटेरिया हैं जिनमें कर्मचारियों के लिए मुफ्त कैंडी और ड्रिंक्स दोपहर 2 बजे तक दिए जाते हैं।

8. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों में लगभग 40% महिलाएं हैं जबकि बाकी के पुरूष।

9. Microsoft में काम करने वाले average software engineer को साल के लगभग 1,20,662 डॉलर यानि कि करीब 90 लाख रूपए मिलते हैं। यह पगार medium employees के लिए 1,60,000 तक है।

10. कंपनी के नाम Micro-soft में Hyphen को 1981 में एक निर्णय के बाद हटा दिया गया था।

11. 2014 में, माइक्रोसॉफ्ट सर्च इंजन Bing ने सटीक भविष्यवाणी की थी कि फीफा विश्व कप फाइनल अर्जेंटीना बनाम जर्मनी होगा।

12. Microsoft के पास दुनिया भर में उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी Apple Company की तुलना में सिर्फ 25% स्टोर हैं।

13. एक बार एक Bob नाम के व्यक्ति और Microsoft Company के बीच दो domains की अदला-बदली को लेकर डील हुई क्योंकि Bob ने “windows2000.com” domain को ख्रीद रखा था जबकि Microsoft के पास “Bob.com” का स्वामित्व था।

14. Microsoft ने अब तक 190+ कंपनियों का अधिग्रहण किया है, जिसमें Nokia भी शामिल है, जिसे उसने 2014 में लगभग $8 बिलियन में खरीदा गया था।

Related Articles

Back to top button