Rochak Facts

2 करोड़ लोगों के हत्यारे जोसेफ स्टालिन के बारे में 16 हैरान कर देने वाले तथ्य

Rochak Facts of Joseph Stalin in Hindi

जोसेफ स्टालिन सोवियत संघ(भूत-पूर्व रूस) के तानाशाह थे। सोवियत संघ के संस्थापक व्लादिमीर लेनिन की मृत्यु(1924) के बाद स्टालिन संघ के नेता बने। धीरे-धीरे उन्होंने अपने सारे राजनीतिक विरोधियों का दमन कर दिया और सोवियत संघ के सर्वोच्च तानाशाह बन गए। देश में साम्यवादी (Communist) शासन को स्थापित करने और विकास कार्यों को अमल में लाने के लिए स्टालिन ने सख्त अनुशासन और सैन्य बल का सहारा लिया, जिसकी वजह से 2 करोड़ से भी ज्यादा रूसी नागरिक मारे गए।

आइए आपको इस क्रूर और कठोर तानाशाह जोसेफ स्टालिन के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं –

जोसेफ स्टालिन के बारे में रोचक तथ्य – Joseph Stalin in Hindi
1. जोसेफ स्टालिन का जन्म 8 दिसंबर 1878 को Georgia के Gori शहर में हुआ था। Georgia रूस के दक्षिण में स्थित एक देश है, जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था।

2. स्टालिन का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और उसका बचपन का नाम Losif Jughashvili था।

3. 7 वर्ष की आयु में स्टालिन को चेचक हो गई थी। चेचक तो किसी तरह से ठीक हो गई लेकिन अपने पीछे स्टालिन की चमड़ी पर जिंदगी भर के दाग छोड़ गई।

4. बचपन में स्टालिन को एक गिरजाघर भेजा गया था ताकि वह वह पढ़ाई करके एक पादरी बन सके। लेकिन गिरजाघर में पढ़ने की बजाय वह अपने सहपाठियों के साथ लड़ने और घूमने में ज्यादा व्यस्त रहता था।

भारत के दूसरे राष्ट्रपति ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन’ से जुड़े 21 रोचक तथ्य

5. 19 साल की उम्र तक पहुंचने पर स्टालिन कार्ल मार्क्स के साम्यवादी विचारों से काफी प्रभावित हुआ और वह बोल्शेविक(Bolshevik) विद्रोहियों से जा मिला जिनका उद्देश्य लेनिन के नेतृत्व में रूस में क्रांति लाना था । रूसी क्रांति का उद्देश्य देश में राजशाही को खत्म करके साम्यवादी सरकार की स्थापना करना था ताकि देश में आर्थिक समानता लाई जा सके।

6. स्टालिन ने क्रांति की सफलता के लिए कई हड़तालों और दंगों का नेतृत्व भी किया था। उसने विद्रोह के लिए धन जुटाने के लिए कई बैंकों को भी लूटा और कई अन्य अपराध भी किए। जल्द ही स्टालिन लेनिन के top leaders में से एक बन गया।

7. 1917 में जब रूसी क्रांति सफल हुई तो लेनिन के नेतृत्व वाली बोल्शेविक विद्रोहियों की सरकार जल्द ही सत्ता में आ गई। स्टालिन सरकार के बड़े नेताओं में से एक था।

8. 1924 में जब लेनिन की मौत हो गई तो कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेताओं में सरकार पर ज्यादा नियंत्रण के लिए संघर्ष शुरू हो गया। इस संघर्ष में Joseph Stalin अंत में सफल हुआ और वह जल्द ही रूस का सर्वोच्च तानाशाह बन गया।
9. स्टालिन ने ताकत हाथ में आते ही अपने विरोधी नेताओं की हत्या करवा दी थी।

10. देश के विकास के लिए स्टालिन ने 1928 में पहली पंच-वर्षीय योजना की शुरुआत की जिसके तीन मुख्य लक्ष्य थे- खेती-बाड़ी को व्यक्तिगत से सामूहिक बनाना, उद्योगों की स्थापना और तीसरा मज़दूरों के जीवन में सुधार।

11. स्टालिन ने सोवियत संघ को मजबूत बनाने के लिए देश में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत की। उसने देश की आर्थिकता को कृषि से औद्योगिकरण की ओर मोड़ दिया। उद्योगों का विकास करने के लिए तुर्किस्तान में बिजली का उत्पादन बढ़ाया गया। देश में कई नई फ़ैक्टरियों की स्थापना की गई जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के खिलाफ लड़ने में सोवियत संघ की काफी सहायता की।

12. स्टालिन के विकास कार्यों की बदौलत रूस में साक्षरता दर में भारी बढ़ोतरी हुई। रूसी क्रांति के समय जहां मात्र 21% लोग पढ़े लिखे थे तो वहीं 1937 में यह आंकड़ा बढ़कर 90% हो गया। देश में प्राथमिक शिक्षा को निःशुल्क और अनिवार्य कर दिया गया था। वैज्ञानिक तथा तकनीकी शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एडम्स का जीवन परिचय

13. स्टालिन ने अपने शासनकाल में हुए विद्रोहों को बड़ी क्रूरता से कुचला। 1936 में उसने 13 रूसी नेताओं को प्राण-दंड की सजा दी क्योंकि उन पर आरोप था कि उन्होंने स्टालिन की हत्या की साज़िश रची थी।

14. 1939 में दूसरे विश्व-युद्ध की शुरुआत में पहले तो पहले तो स्टालिन ने जर्मनी के पक्ष में जाने का फैसला किया। लेकिन जब 1941 में जर्मनी ने रूस पर ही आक्रमण कर दिया तो स्टालिन को अमेरिका और ब्रिटेन की सहायता लेनी पड़ी।

15. रूस ने अमेरिका और ब्रिटेन की सहायता से जर्मनी को हरा दिया। स्टालिन ने जर्मनी द्वारा कब्जाए यूरोप के कुछ क्षेत्रों पर कब्ज़ा कर लिया और जो नए देश बने उनमें अपनी मतलब की सरकार बनवा दी। इससे रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध (Cold War) शुरू हो गया।

16. 5 मार्च 1953 को स्टालिन की मृत्यु हो गई। नई खोजों के आधार पर यह माना जाता है कि स्टालिन के साथी नेताओं ने ही उसकी हत्या की थी। स्टालिन के बाद जॉर्जी मैलेनकोव (Georgy Malenkov) सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता बन गया।

Related Articles

Back to top button