Rochak Facts

टैटू के बारे में 16 रोचक तथ्य

टैटू शरीर पर बनवाए जाने वाले स्थाई चित्र हैं। इन्हें आमतौर पर चमड़ी पर एक मशीन की सहायता से छेद करके बनाया जाता है, जो छेद करने के साथ-साथ स्याही भी छोड़ती जाती है।

टैटू बनवाने के कुछ समय बाद तक बनवाए गए स्थान पर थोड़ा सा दर्द भी होता है।

आइए आपको टैटू के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-

1. अब तक का सबसे पुराना टैटू जो किसी मानव शरीर पर पाया गया है, यह 3370 से 3100 ईसा-पूर्व पुराना है। यह टैटू सितंबर 1991 में ऑस्ट्रिया-इटली बार्डर पर खोजे गए एक मानव शरीर पर पाया गया है। इसे Ötzi the Iceman कहा जाता है जो किसी कारण से 5 हज़ार साल पहले बर्फ में दबा रहा गया था। उसके शरीर पर कार्बन की स्याही से बने 61 बिंदू पाए गए हैं।

2. 1891 में Samuel O’Reilly के द्वारा पहली इलेक्ट्रिक टैटू मशीन का आविष्कार और पेटेंट किया गया था। उसे इसका आइडिया थॉमस एडीसन के इलेक्ट्रिक पेन से आया था। इलेक्ट्रिक पेन को इलेक्ट्रिक टैटू मशीन में बदलने के लिए एक तो उसने उसमें सुइयां जोड़ दी और एक स्याही वाला डिब्बा जोड़ दिया।

3. लगभग 5% अमरीकियों के शरीर पर कम से कम एक टैटू ऐसा है जिसे किसी दूसरे टैटू से ढका गया है।

4. एक टैटू गन एक मिनट में आपकी चमड़ी पर 50 से 3000 तक छेद कर सकती है। यह छेद लगभग 1 मिलीमीटर गहरे होते हैं।

5. प्राचीन मिस्र में टैटू की स्याही के लिए देवदार की छाल, सिरकाए हुए कांस्य, सिरके, विट्रियल, लीक के रस और कीटों के अंडों का प्रयोग किया जाता था।

6. अंग्रेज़ी में टैटू के लिए ‘tattoo’ अक्षर प्रयोग किए जाते हैं। पर अक्सर लोग इसे गलत लिख देते हैं – ‘tatoo’.

7. ग्रेगरी पॉल मैकलारेन (Gregory Paul McLaren) के नाम दुनिया का सबसे टैटूमई व्यक्ति होने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका 99.9% शरीर टैटूओं से कवर है, जिसमें उसकी पलकें, मुंह और कान भी शामिल हैं।

8. टैटू के लेज़र तकनीक की सहायता से हटाया जा सकता है। काले रंग के टैटुओं को हटाना ज्यादा आसान होता है क्योंकि यह लेज़र तरंगों को आसानी से सोखता है। इसके विपरीत हरे और पीले रंग के टैटू हटाने ज्यादा कठिन होते हैं।

9. साल 2004 तक अमेरिका के राज्य दक्षिण कैरोलिना (South Carolina) और 2006 तक इसके ओकलाहोमा (Oklahoma) राज्य में टैटू बनवाने पर पाबंदी थी।

10. दुनिया का सबसे अमीर टैटू बनाने वाला व्यक्ति अमेरिका के Scott Campbell हैं। यह एक घंटे के लिए एक हजार अमेरिकी डॉलर तक चार्ज करते हैं और सिर्फ weekends पर ही काम करते हैं।



11. साल 2005 में एक महिला ने अपने बेटे की ट्यूशन फ़ीस भरने के लिए अपने माथे पर GoldenPalace.com टैटू खुदवा लिया। इस तरह से वो पहली महिला बन गई जिन्होंने एक विज्ञापन के लिए टैटू खुदवाया।

12. ईरान, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात में तीन देशों में टैटू गोदना अवैध है।

13. कोशिकाओं के तेजी से पुनर्जीवित होने के कारण आंतरिक होंठ में गोदे गए टैटू की चोट को ठीक होने में केवल 3 दिन लगते हैं। इसके सिवाए इस वजह से यह टैटू 1-5 वर्षों में फीके और फिर ग़ायब हो जाएंगे।

14. 23% लोग अपने द्वारा बनवाए गए टैटू पर पछतावा करते हैं। सबसे ज्यादा वो लोग पछताते हैं जो अपना या किसी और का नाम अपने शरीर पर लिखवाते हैं।

15. महिलाएँ ज्यादातर अपने टखने (ankle) और पुरूष ज्यादातर अपनी बाँह पर टैटू बनवाते हैं।

16. क्या आपको पता है? टैटू बनाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं! टैटू बनवाने से त्वचा में लालिमा, मवाद, सूजन जैसी कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण भी आपको इनसे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button