Rochak Facts

रेगिस्तानी ओक कहाँ पाया जाता है? Registani Oak Tree In Hindi

रेगिस्तानी ओक पेड़
रेगिस्तानी ओक कहाँ पाया जाता है?
रेगिस्तानी ओक एक मध्यम आकार का पेड़ है, जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में यह पेड़ Northern Territory, South Australia और Western Australia के रेगिस्तानी सूखे इलाकों में पाया जाता है।

यहां हम आपको रेगिस्तानी ओक पेड़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएँगे।

रेगिस्तानी ओक के बारे में 8 रोचक तथ्य
1. एक सामान्य रेगिस्तानी ओक आमतौर पर 10 से 16 मीटक की उच्चाई तक का होता है और कुछ तो 20 मीटर तक भी बढ़ सकते हैंं। इनकी चौड़ाई भी 3 से लेकर 8 मीटर तक हो सकती है।

2. इन पेड़ो की छाल काफी अंदर तक धसी हुई होती है, जो इन्हें ऑस्ट्रेलिया की भयंकर आगों से बचाने में थोड़ी-बहुत सहायता प्रदान करती हैं।

3. रेगिस्तानी ओक अक्सर ठोस रेत के टिब्बों के बीच छावदार जगह में पाए जाते हैं। गहरी लाल रेत में यह अच्छे तरीके से बढ़ते हैं।

4. ऑस्ट्रेलिया के Anangu आदिवासी लोग इस पेड़ को Kurkara के नाम से जानते थे।

5. इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम Allocasuarina Decaisneana (अल्लोकसुरीना देसाईना) है। Allocasuarina इस पेड़ की वंश श्रेणी (Genus) है जबकि Decaisneana नाम बेल्जियम के एक वनस्पति-वैज्ञानिक Joseph Decaisne (जोसेफ डेकासेन 1807-1882) के नाम पर रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि जोसेफ डेकासेन ने ना तो कभी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी और ना ही उन्होंने रेगिस्तानी ओक को कभी देखा था।

6. रेगिस्तानी ओक पेड़ की जड़े ज़मीन में उस लंबाई तक गहरी जाती हैं इस पेड़ की जड़े- जब तक कि पानी तक न पहुँच जाएं। यह पानी पेड़ के तने में जमा होता रहता है।


Tree Hollows
7. ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी लोगों के रेगिस्तानी ओक पानी का स्रोत था। वो इन पेड़ो के खोलों (hollows) और इनकी जड़ों से पानी प्राप्त करते थे। इसके लिए वो कई बार पतले लड़की के पाइप का उपयोग भी करते थे।

8. ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी इन पेड़ो का उपयोग शिकार के हथियार बनाने के लिए भी करते थे। South Australia की Wylie Swamp जगह पर इस पेड़ की लकड़ी से बना 10,000 साल पुराना boomerang नाम का हथियार पाया गया है।

Related Articles

Back to top button