Rochak Facts

नारंगी रंग के बारे में 14 रोचक तथ्य

लाल, हरे या नीले रंग के विपरीत, जब आप किसी भी तरह की भावनाओं के बारे में सोचते हैं तो नारंगी रंग आपके दिमाग में नहीं आता है।

लेकिेन फिर भी नारंगी एक ऐसा रंग है जो दूर से भी आपका ध्यान खींच सकता है।

यहां हम इस रंग के बारे में आपको 14 तथ्य बताने जा रहे हैं-

1. नारंगी (Orange) शब्द संस्कृत के naranga और फारसी (ईरानी) narang शब्द से निकला है।

2. प्रांरंभिक ईसाई मान्यताओं में नारंग रंग को गर्व का प्रतीक और पृथ्वी का फल माना जाता था। इसके सिवा इसे ज्ञान की किरण के रूप में भी देखा जाता था।

3. इंग्लैंड में अलिज़बेटन युग (1558–1603) के दौरान केवल कुलीन लोग ही नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते थे।

4. Europe में Orange S.A. नाम की एक telecommunications corporation भी है।

5. अगर आपके पास एक नारंगी रंग का वाहन है तो आपको एक मज़ेदार और trendy व्यक्ति माना जाता हैं।

6. नारंगी खेल की दुनिया में बहुत लोकप्रिय रंग है। कई बड़ी-बड़ी फुटबॉल और क्रिकेट टीमों और clubs का primary color Orange है।

7. दुनिया में हर जगह संतरों का रंग नारंगी नहीं होता। वियतनाम और कुछ अन्य जगहों पर संतरे अंदर से नारंगी और बाहर से हरे होते हैं।

8. मौसम ठंडा होने पर संतरे का छिलका नारंगी हो जाता है लेकिन गर्म क्षेत्रों में इसमें क्लोरोफिल बना रहता है और जिसकी वजह से फल हरा रहता है।



9. महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए UN के एक अभियान ‘UNiTE’ के द्वारा महीने के प्रत्येक 25 वें दिन को “ऑरेंज डे” के रूप में जाना जाता है।



10. एक consumer research के दौरान यह पता लगाया गया कि संतरी रंग की घास काटने की मशीन (lawnmower) को लंबी घास में नीली मशीन के मुकाबले ज्यादा आसानी से पहचाना जा सकता है। इसलिए यह मशीन बनाने वाली एक कंपनी Flymo ने 1977 में अपनी मशीनों का रंग बदलकर नीले से संतरी कर दिया।



11. अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्ष यान के अंदर पहने जाने वाले अंतरिक्ष सूट नारंगी रंग के होते हैं लेकिन उन्हें स्पेस में यान से बाहर आने के लिए विशेष तरह के सफेद सूट पहनने होते हैं।



12. अमेरिका में एक पुल है- Golden Gate Bridge. इसे इसके orange color के कारण “International Orange” भी कहा जाता है।

13. थेरवाद बौद्ध नारंगी रंग के वस्त्र पहनते हैं क्योंकि सामान्य रूप से उपलब्ध था। इसके सिवा यह रंग इन बौद्धों को अपने तिब्बती समकक्षों से भिन्न भी दिखाता है जो मैरून पहनते हैं।

14. नारंगी रिबन को पशु क्रूरता जैसी कई स्थितियों और कारणों के लिए समर्थन और जागरूकता बढ़ाने के लिए पहना जाता है।

Related Articles

Back to top button