Rochak Facts

भालूओं के बारे में 33 रोचक तथ्य

1. किसी भालु के दांतो में छोटे-छोटे छल्लों की माइक्रोस्कोप की सहायता से गणना करके उसकी आयु का अंदाजा लगाया जा सकता है।

2. भालुयों के खाल की परते होती है। छोटी परत उसे गर्म रखती है जबकि बड़ी परत उसकी चमड़ी और खाल की छोटी परत को पानी से बचाती है।

3. भालु बहुत ही बुद्धिमान जीव होते है। अगर किसी शिकारी ने इनका शिकार करने के लिए कोई चारा डाला हो तो भालु इसे अच्छी तरह से समझ जाते हैं और चारा सावधानी पूर्वक खाते हैं।

4. जंगल के भालु तीस साल की आयु तक जीते है जबकि बंदी भालु(जिन्हें मानव द्वारा कैद किया गया है) 47 साल तक जी सकते हैं।

5. केवल ध्रुवीय भालु ही पूरे माँसाहारी होते है जबकि बाकी के सारे भालु सर्वभक्षी अर्थात जानवर और पौधे दोनो खाने वाले होते हैं।


सुर्य भालु
6. सूर्य भालुयों के पंजे सबसे ज्यादा बड़े होते है। इसके अलावा इनकी जीभ भी सबसे लंबी होती है जो कि साढ़े 9 इंच तक पहुँच जाती है।

7. भालु 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकते है जो कि एक दौड़ते घोड़े को पकड़ने के लिए पर्याप्त है। सबसे तेज मनुष्य जो अब जीवित है मतलब कि युसेन बोल्ट वह 43 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

8. एक साधारण भालू की हृदय गति 40 प्रति मिनट होती है जबकि एक शीतकालीन नींद में सो रहे भालु की हृदय गति 8 प्रति मिनट होती है।

9. कुछ भालु अपनी पिछली दोनों टांगों पर चल सकते है। इसलिए कभी दूर से देखने पर वह ऐसे लगते हैं जैसे कि कोई मनुष्य विचित्र ढंग से चल रहे हों।

10. काले भालु पूरी तरह से काले नही होते बल्कि यह कुछ इंन्द्रधनुष जैसे होते है इसकी चमड़ी काली से लाल-भूरी और फिर सफेद थोड़ी सी सफेद होती है।

11. भालू ऐसे स्तनपाई है जो कि रंगों में भी देख सकते है जबकि ज्यादातर रंगों की जगह तरंगों का उपयोग करते हैं।

12. संसार का सबसे साधारण भालू भूरा भालू है।

13. जब भालु सहवास करते है जब मादा भालु निश्चेति अंडों को अपने गर्भ में नही डालती बल्कि उन्हें विकसित होने के लिए कुछ महीने अपने अंदर ही पर गर्भ से बाहर रख लेती है।


भालुयों की टांगे
14. भालुयों की टांगे कमान जैसी होती है। यह इनकी पकड़ और संतुलन को ओर बेहतर बनाते है।

15. एक तैरने वाला ध्रुवीय भालु पाने में 8 फुट लंम्बी छलांग लगा सकता हैं।


अतिरिक्त अंगुठा (Image source – Animalcorner.com)
16. एक पैंडा भालु के एक अतिरिक्त अंगूठा होता है जो कि असल में उनकी कलाई की उभरी हुई हड्डी होती है। यह उन्हें बाँस को उखाड़ने में सहायता करती है जो कि वह खा जाते हैं ।एक पांडा भालु एक दिन में 21 किलो तक बाँस खा सकता है।

17. दैत्य पांडा भालु का सिर बहुत बड़ा होता है। वैज्ञानिक मानते है कि यह इनके मजबूत जबड़े और गर्दन की मासपेशीयों के लिए होता है जो क इन्हें बाँस चबाने में सहायता करते है। बाँस इनकी खुराक का 99 प्रतिशत हिस्सा है। और बाकी का एक प्रतिशत बाँस पर लगे कीड़े होते है जा फिर माँस जो इनको कहीं पर मिल जाता है।

18. दक्षिणी अमेरिकी भालुयों का पसंदीदा भोजन दीमक है । इन भालुयो के अगले दाँत नही होते इसलिए यह छतों में फसें दीमक और कीड़ों को आसानी से चूस लेते हैं।

19. अब तक ज्ञात ज्यादातर भालू सब कुछ खा सकते है। यहां तक कि स्नोमोबाइल सीटें, इंजन तेल और रबर के बूट भी।

20. अमेरिका के लगभग 98 प्रतीशत ग्रजीली भालू अलास्का में रहते है।

21. एक ध्रुवीय भालु बिना आराम किए 160 किलोमीटर तक तैर सकता है।

22. भालू भी मनुष्यों की तरह अच्छी तरह से देख सकते है। पर उनके सुनने की क्षमता हमसे थोड़ी कम होती है। पर भालुयों के सुंघने की समता मनुष्य से 100 गुना ज्यादा होती है। ध्रुवीय भालु 32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सुंघ सकते है। इसके अलावा वह बर्फ के अंदर तीन फुट तक गड़ी समुद्री मछली की गंध तो आसानी से सुंघ सकती है।

23. ‘Bear’ अंग्रजी का एक पुराना शब्द है जिसका अर्थ है – ‘चमकता भुरा।’


सीया पार्टी का चिन्ह (Image source – Wikemedia)
24. भालू संयुक्त रसीया पार्टी का चिन्ह है जो कि उनकी शक्ति और गौरव को दर्शाता है। इसके अलावा कई परी कहानियों और मिथक कहानियों में भी भालु आता है।

25. ध्रुवीय भालू, भालूयों की सबसे बड़ी प्रजाति है । एक बार ध्रुवीय भालु का वजन 480 किलो तक होता है जो आठ व्यस्क मनुष्यों के बराबर है। पर मादा ध्रुवीय भालू नर से 50 प्रतिशत छोटी होती है।

26. कुछ ऐसे काले भालु भी होते है जो कि सफेद भालू में बदल जाते है। यह भालू बहुत दुर्लभ होते है। कुछ अमरीकी मानते है कि इनके पास कोई दैवी शक्ति होती है।

27. भालूयों का क्रमिक विकास छोटे से बड़ा हुआ। पहले के भालू महज एक कुत्ते के आकार के थे। अब तक का सबसे पुराना ज्ञात भालु Dawn bear है जो दो करोड़ साल पहले धरती पर रहता था और उसका आकार महज एक छोटे कुत्ते के जितना है।

28. भालू कभी भी ऑस्ट्रेलिया और अंटारकटिका में नही रहे। हालांकि अफ्रीका में भी वर्तमान समय में भालू नही पाए जाते। पर भालुयों के अधिकतर कंकाल अफ्रीका से ही मिले है। वैज्ञानिक अभी भी अनजान है कि यह अब अफ्रीका में क्यों नही रह रहे।

29. दक्षिण अमरीकी भालु एकलौते भालू है जो कि रात्रि को अधिक क्रियाशील होते हैं।

30. ध्रुवीय भालुयों की चमड़ी के एक इंच वर्ग के क्षेत्र में 9600 के लगभग बाल होते हैं।

31. भालूयों के पैरों के अगले पंजो, पिछले पंजो से अधिक बड़े होते है।

32. भालू झुण्ड के बजाय अकेला रहना पसंद करते हैं। केवल बच्चे जनने के लिए नर और मादा साथ करते हैं और फिर अलग हो जाते हैं।

33. भालू ज़्यादातर दिन के समय ही सक्रिय होते हैं, हालाँकि कभी-कभी रात को भी घूमते हुए या खाना ढूंढते हुए पाए जा सकते हैं।

34. अक्टूबर 2020 में, रूस में बर्फीले पहाड़ की ढलान पर चढ़ने की कोशिश कर रहे एक भालू शावक का वीडियो वायरल हुआ। हृदयस्पर्शी फुटेज में युवा भालू के दृढ़ संकल्प और लचीलेपन को कैद किया गया क्योंकि वह अपनी चढ़ाई पर कायम था।

Related Articles

Back to top button