Health

बवासीर के कितने स्टेज होते हैं?

How many stages are there in piles?

बवासीर का उपचार करने से पहले उसके ग्रेड के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है। बवासीर की सर्जरी के लिए किस प्रक्रिया का चयन किया जाएगा और किस ग्रेड तक की बवासीर के लिए लेजर सर्जरी पर्याप्त है आदि कई चीजें बवासीर के स्टेज यानी ग्रेड पर निर्भर होती हैं।

आमतौर पर लोग बवासीर के प्रकार और स्टेज को एक समझते हैं, जबकि दोनों चीजों के बीच जमीन-आसमान का फर्क होता है।

सामान्यतः बवासीर के चार प्रकार होते हैं- 1. बाहरी बवासीर, 2.आंतरिक बवासीर, 3.प्रोलैप्सड बवासीर, 4. थ्रोम्बोस्ड बवासीर

आज इस लेख में जानेंगे कि बवासीर के कितने ग्रेड होते हैं और इनके उपचार के लिए कौन सी प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है।

बवासीर के ग्रेड – Different Grades Of Piles In Hindi

बवासीर को चार अलग-अलग ग्रेड में बांटा गया है-

ग्रेड – 1 की बवासीर

इसे बवासीर की शुरुआती अवस्था कहा जा सकता है। ग्रेड-1 की बवासीर सामान्य होती है, इसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इसे पानी पीकर,कब्ज में नियंत्रण पाकर और अन्य घरेलू नुस्खे का उपयोग करके ठीक किया जा सकता है।

इसके लक्षण कुछ इस तरह हो सकते हैं-

  • मलत्याग के समय असहजता महसूस होती है, ऐसा लगता है कि नसें सूजी हुई हैं।
  • मलत्याग के समय सामान्य खुजली हो सकती है।

ग्रेड 2 की बवासीर

इसमें शौंच के दौरान बवासीर के मस्से बाहर आते हैं और शौंच के उपरान्त खुद ही भीतर चले जाते हैं। इसके लक्षण ग्रेड 1 की बवासीर से थोड़ी अधिक होते हैं। यदि यह शुरुआती स्टेज में है तो यह कुछ क्रीम, दवाइयां और घरेलू नुस्खे से ख़तम हो जाता है। वहीं ग्रेड 2 के एडवांस स्टेज में लेजर सर्जरी एक अच्छा उपचार होता है।

ग्रेड 2 की बवासीर के निम्न लक्षण हो सकते हैं-

  • चलने और बैठने में  हल्का दर्द होना।
  • मल त्याग के दौरान हल्की-फुल्की ब्लीडिंग हो सकती है और दर्द हो सकता है।
  • गुदा क्षेत्र के आसपास खुजली होना

ग्रेड 3 की बवासीर

इस ग्रेड में शौच के दौरान बाहर आने वाले मस्से उँगलियों से धकेलने पर गुदा के अंदर चले जाते हैं, इसका उपचार करने के लिए लेजर सर्जरी का चयन करना चाहिए।

ग्रेड 3 की बवासीर होने पर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं:-

  • गुदा क्षेत्र से पस या हल्के रंग का रक्त डिस्चार्ज होना
  • चलते या बैठने में  असहनीय तेज दर्द होना।
  • मलत्याग के समय असहनीय दर्द होना।

ग्रेड 4 की बवासीर

बवासीर के इस ग्रेड में मस्से हमेशा बाहर लटके रहते हैं और तेज दर्द देते हैं। ग्रेड 4 की बवासीर का उपचार करने के लिए ज्यादातर डॉक्टर ओपन सर्जरी की सलाह देते हैं।

ग्रेड 4 की बवासीर के लक्षण-

  • हर क्रियाकलाप के दौरान गुदा क्षेत्र में दर्द होना।
  • मलत्याग में तेज ब्लीडिंग होना और बहुत अधिक दर्द होना।
  • उठते या बैठते और बैठे हुए दर्द होना।
  • मस्सों का आकार बहुत बढ़ जाना।

कैसे पता करूँ कि मैं बवासीर के किस ग्रेड से पीड़ित हूँ?

ऊपर बताए गए लक्षण बवासीर के ग्रेड को निर्धारित करते हैं, हालांकि यदि आप सटीक जानकारी चाहते हैं तो आपको डॉक्टर से निदान कराना चाहिए। डॉक्टर से निदान करवाने पर स्टेज के मुताबिक़ सही उपचार किया जा सकता है और इसे बढ़ने से रोककर ओपन सर्जरी से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button